18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर पर संगीत सोम बोले- मर्डर करने वालों का यही अंजाम होगा

Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस मामले पर बीजेपी नेता संगीत सोम का बड़ा बयान आया है। जानिए क्या कहा...
2 min read
Google source verification
Surya Murder Case, Surya Chauhan Death News

भाजपा नेता संगीत सोम (IANS)

Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के बड़े नेता संगीत सोम ने गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ करते हुए एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। संगीत सोम ने कहा कि जो लोग कुर्बानी के नाम पर हत्याएं करते हैं, उनका अंजाम ऐसा ही होना चाहिए।

संगीत सोम का तीखा बयान, 'ऐसी सोच को जड़ से मिटाना जरूरी'

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर पर बीजेपी नेता संगीत सोम ने गाजियाबाद पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिहादी सोच रखने वाले तत्वों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए। अगर देश में ऐसी मानसिकता के लोग बढ़ते रहे, तो भारत को पाकिस्तान या लेबनान बनते देर नहीं लगेगी। उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पूरा देश इस कार्रवाई में पुलिस के साथ है।

यूपी सरकार के मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद मृतक सूर्या के परिवार ने योगी सरकार को धन्यवाद कहा है। वहीं, साहिबाबाद के विधायक और यूपी सरकार में मंत्री सुनील शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति सिर्फ कागजों या दावों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जमीन पर भी लागू किया जाता है। अपराधियों को उनके किए की सजा मिलकर रहेगी।

विश्व हिंदू परिषद ने बंधाया ढांढस, दी आर्थिक मदद

सूर्या चौहान की मौत के बाद हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं का उनके घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही वीएचपी की ओर से सहायता राशि सौंपी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नए कानून और न्याय संहिता के तहत आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।

इलाके में भारी पुलिस बल और RAF तैनात

एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एहतियात के तौर पर मृतक सूर्या चौहान के घर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है, वहीं मारे गए मुख्य आरोपी के घर के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग