18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे मारे गए आरोपी की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी एनकाउंटर हुआ’, बकरीद पर बेटे सूर्या को खोने वाली मां का फूटा गुस्सा

Surya Murder Case Update: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
2 min read
Google source verification
Ghaziabad Encounter

बकरीद पर बेटे सूर्या को खोने वाली मां।

Ghaziabad Asad Encounter: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भी परिवार का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। बेटे को खो चुकी मां सरोज का कहना है कि उन्हें तब तक यकीन नहीं होगा, जब तक पुलिस उन्हें मुख्य आरोपी की तस्वीर नहीं दिखा देती। मीडिया से बात करते हुए सरोज ने कहा कि मैंने सिर्फ सुना है कि मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस मुझे उसकी फोटो दिखाए, तभी मुझे तसल्ली होगी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई लोग शामिल थे। ऐसे में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाए।

दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तूल पकड़ रहा माामला

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण लगातार तूल पकड़ रहा है। मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद भी इलाके में लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। रविवार सुबह यूपी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा सूर्या के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर, सूर्या के घर के बाहर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूर्या के घर और आसपास के इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है।

जानें क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले की शुरुआत बकरीद के दिन हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने पहले फोन कर सूर्या को मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचते ही मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने सूर्या को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात से ठीक पहले मुख्य आरोपी ने सूर्या से कहा था क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, आज दिखाते हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

करीब दस घंटे के हंगामे के बाद हुआ था सूर्या का अंतिम संस्कार‌

गंभीर रूप से घायल सूर्या को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद माहौल इस कदर गरमाया कि शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। करीब दस घंटे तक हंगामा जारी रहा। पुलिस और प्रशासन की लंबी मशक्कत के बाद देर शाम परिवार किसी तरह तैयार हुआ और सूर्या का अंतिम संस्कार‌ किया गया।

'हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा'

मामले पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था कि हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी दोषियों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य हैं। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार को सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग