1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले एनकाउंटर में मारे गए असद के पिता को हुई जेल, सौतेली मां के साथ रहता मुख्य आरोपी

Surya Murder and Assad Encounter Case Update Ghaziabad: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले एनकाउंटर में मारे गए असद के पिता जेल में है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद सौतेली मां के साथ रहता था।

2 min read
Google source verification
assad who killed surya on bakrid encounter father in jail main accused lives with stepmother know case update

सूर्या मर्डर केस, असद एनकाउंटर ताजा अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Surya Murder and Assad Encounter Case Update Ghaziabad:गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी असद शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, असद फरार होने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में अपने दोस्तों से पैसे लेने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया।

वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर हुई मुठभेड़

DCP धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश

शनिवार देर रात करीब 2 बजे वसुंधरा की ओर से बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान उसने कई राउंड फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। बाद में घायल आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुठभेड़ में घायल असद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है।

मुठभेड़ में सिपाही भी घायल

कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी अनुराग रावत भी घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया है। पुलिस मामले की अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।

बकरीद के दिन हुई थी सूर्या की हत्या

खोड़ा के नवनीत विहार निवासी 17 वर्षीय सूर्या चौहान को 28 मई को बकरीद के दिन असद ने कथित तौर पर कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान अगले दिन सूर्या की मौत हो गई थी।

पिता और दोस्तों की भूमिका भी आई सामने

जांच के दौरान पुलिस ने असद के पिता नवाब और उसके दो दोस्तों फरहान तथा आतिफ को गिरफ्तार किया। रविवार को कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हत्या की साजिश में पिता पर उकसाने का आरोप

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार पूछताछ में फरहान ने खुलासा किया कि बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या के बीच पहले से विवाद था। आरोप है कि असद के पिता नवाब ने उसे हत्या के लिए उकसाया था, जबकि वारदात में इस्तेमाल चाकू की व्यवस्था फरहान ने की थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से सूर्या को बुलाकर हमला किया गया।

छह महीने पहले बेचा था मकान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि असद के पिता नवाब ने करीब छह महीने पहले नवनीत विहार स्थित अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद परिवार क्षेत्र के ही मदरसे वाली गली में रहने लगा था।

दोनों घरों पर लगे हैं ताले

पुलिस के मुताबिक असद अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता था, जबकि उसका भाई अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रह रहा था। सूर्या हत्याकांड के बाद से दोनों घरों पर ताले लगे हुए हैं और परिवार के सदस्य वहां से जा चुके हैं।

फरार होने की तैयारी में था आरोपी

पुलिस का दावा है कि असद गाजियाबाद छोड़कर भागने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह अपने परिचितों से पैसों का इंतजाम करने निकला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग