गाज़ियाबाद

‘मुंह खोला तो समझो करियर बर्बाद’, गाजियाबाद के मैनेजर ने महिला सहकर्मी के बाल खींचकर दी धमकी

Indirapuram News: गाजियाबाद में एक मैनेजर ने महिला सहकर्मी को घर छोड़ने के बहाने कार में उससे अभद्रता की। कार में बैठने के बाद उसने महिला के बाल खींचे और जब सहकर्मी ने इसका विरोध किया, तो वह उसका करियर बर्बाद करने की धमकी देने लगा।
2 min read
Feature image
AI जनरेटेड फोटो

Ghaziabad Crime: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्तिखंड-तीन में एक मैनेजर ने घर छोड़ने के बहाने अपनी सहक्रर्मी से कार में छेड़छाड़ करने लगा। नाइट शिफ्ट करने के बाद दोनों एक साथ पार्टी करने गए थे और वापस लौटते समय यह घटना हुई। जब युवती ने इस घटना की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो, आरोपी युवक ने धमकी दी कि 'मैं तुम्हरा करियर खराब कर दूंगा। '

वहीं, इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि उसने इस घटना को लेकर टीम लीडर से आरोपी मैनेजर की शिकायत की थी। लेकिन उसने भी आरोपित का साथ दिया। जानकारी के अनुसार, जब पीड़िता का किसी ने साथ नहीं दिया तो वह आरोपी के खिलाफ घटना के 20 दिन बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला क्या है

नोएडा सेक्टर -104 के पास सोसायटी में रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती है। कंपनी में यूएस-बेस्ड सहकर्मी कॉलिंग होती है। इस वजह से अक्सर महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करना पड़ता है। 14 मार्च की देर रात साढ़े तीन बजे शिफ्ट खत्म करने के बाद सभी ने मिलकर पार्टी की योजना बनाई। इसके बाद पार्टी के लिए दिल्ली में रहने वाले मैनेजर एरन के साथ 10 सहकर्मी और टीम लीडर भानू प्रिया के शक्तिखंड वाले फ्लैट पर चले गए। इनमें एक मैनेजर, तीन युवती दूसरे और एक युवती का दोस्त और दूसरा लोग शामिल थे। पार्टी सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक चली। जहां सभी ने आपस में जाम टकराए। युवती का दोस्त पार्टी शुरू होने के कुछ देर बाद वहां से चला गया।

मैनेजर ने कार से घर छोड़ने के बहाने की हरकत

पार्टी खत्म होने के बाद मैनेजर ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही। पहले उन्होंने मना कर दिया बाद में मैनेजर के जिद करने पर वह कार में बैठ गईं। आरोप है कि कार में बैठने पर मैनेजर ने उनके बाल खींचे। उन्होंने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। नोएडा इलेक्ट्रानिक मेट्रो स्टेशन के पास वह उनसे अभद्रता करने लगा। इसके बाद वह कार रुकवाकर नीचे उतर गईं।

टीम लीडर ने भी नहीं की मदद

आरोप है कि मैनेजर ने पुलिस या किसी से शिकायत करने पर उनका ऑफिस करियर खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी टीम लीडर को दी, लेकिन उसने भी मैनेजर का पक्ष लेकर शांत रहने को कहा। उन्हें ऑफिस में परेशान किया जाने लगा तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सोमवार को पीड़िता के 164 के बयान कराए जाएंगे। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
06 Apr 2026 03:40 pm
Published on:
06 Apr 2026 01:45 pm