भक्तों में दिखार्इ दे रहा भारी क्रेज
गाजियाबाद।सावन के मूड और मिजाज के अनुसार हर तरह का परिधान इस समय बाजार में उपलब्ध है। इसमें सबसे अधिक चर्चा इन दिनों मोदी-योगी वाली टी-शर्ट की है।कांवड़ियों की भगवा टी-शर्ट पर इस बार मोदी-योगी भी नजर आएेंगे।कांवड़िये इसे काफी पसंद कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये टीशर्ट यहां के बाजारों में छा गयी हैं। कावंड़ लेने जा रहे कावड़ियों में इसकी काफी डिमांड है ।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-सावन में मोदी-योगी प्रिंट की टी-शर्ट का लोगों पर चढ़ा खुमार
कांवड़ियों की पहली पसंद है ये टीशर्ट
गाजियाबाद में सावन पर कावड़ियों की ड्रेस को लेकर बड़ी संख्या में दुकानें सजने लगी है।क्योंकि हर साल कावड़िये कावड़ के लिए कुछ अलग और नर्इ ड्रेस खरीदते है।यहां की दुकानों में कावड़ियों के लिए अलग अलग तरह की टीशर्ट सजी हुई है।जिसमें योगी के साथ मोदी की टीशर्ट भी इन दुकानों पर बिक रही हैं।शिवभक्त कांवड़ियों के कपडों को बेच रहे व्यापारियों के साथ इनके खरीदारों के बीच भी इस ड्रेस को लेकर खासा उत्साह है। एक आैर कांवड़ियों का उत्साह है तो दूसरी ओर सीएम योगी और पीएम मोदी का क्रेज।लिहाजा कारोबारी भी इस नए प्रयोग को सावन माह के दौरान भुनाने में लगे है।
बाजारों में है इनकी धूम
गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार और गोमुख से कावड़ लेने जाते है।जिनको लेकर यहां कांवड़ की ड्रेस के बाजार सज गए हैं।दुकानदारों ने भी मोदी और योगी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए खासी तैयारी की है। इस बार जो भगवा टी-शर्ट की रेंज मार्केट में उतारी गई है, उसमें सबसे आकर्षक है मोदी और योगी के फोटो के साथ भगवान शंकर की तस्वीर वाली टी-शर्ट।इसकी कांवरियों में काफी मांग है। युवा कावरियों को ये टी-शर्ट खूब भा रही हैं।कीमत भी कोई ज्यादा नहीं है।वहीं मार्केट के साथ ही तिरंगे की टीशर्ट भी काफी पसंद की जा रही है।जिसमे सेना के टैंक और मिसाइल छापे गये है। साथ ही स्वतत्रंता संग्राम के वीर बलिदानी चंदशेखर आजाद और भगतसिंह के प्रिंट वाली टीशर्ट भी यहां की दुकानों में बेची जा है । जिनका क्रेज यहां कावड़ियों में है ।