गाज़ियाबाद

जानिये, कौन है अजय त्यागी, जिसके कारण 25 लोगों की हुई मौत, कई महिलाओं का उजड़ा सुहाग… अनाथ हुए बच्चे

Highlights - राजनगर सेक्टर-7 में बनी -57 नंबर की आलीशान कोठी में रहता है अजय त्यागी - मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड भागने से पहले ही पुलिस ने दबोचा - अब कुर्क की जाएगी मुरादनगर हादसे के मुख्य आराेपी की अवैध संपत्ति
2 min read
ajay-tyagi2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. मुरादनगर की घटना (Muradnagar Incident) ने जहां देश को हिलाकर रख दिया है, वहीं कई परिवारों को ऐसा गम दिया है, जिसकी यादें शायद ही कभी मिट सकें। इस हादसे के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए हैं तो कई महिला सुहाग उजाड़ दिया है। इस हादसे का मुख्यारोपी अजय त्यागी है, जिसे पुलिस ने जाल बिछाकर हादसे के 36 घंटे बाद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि श्मशान घाट परिसर में 50 लाख रुपए से अधिक की लागत से 60 फीट लंबी गैलरी बनाई गई थी, ताकि धूप और बारिश के दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग वहां कुछ देर आराम कर सकें। जिसका अभी तक लोकार्पण भी नहीं हुआ था।

हादसे की जांच में गाजियाबाद के पॉश राजनगर सेक्टर-7 में रहने वाले ठेकेदार अजय त्यागी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्यारोपी ठेकेदार अजय त्यागी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीम सरगर्मी से लगी थीं।

राजनगर में ऑलीशान कोठी

बता दें अजय त्यागी राजनगर सेक्टर-7 में बनी -57 नंबर की आलीशान कोठी में रहता है। घर से फरार होने से पहले वह अपनी कोठी के सभी गेट लॉक कर गया था। हालांकि घर का मुख्य गेट बंंद करना भूल गया था। पुलिस को घर बाहर उसकी फॉर्च्यूनर कार मिली थी, जिसके टायर में पंक्चर कर वहां पुलिस तैनात कर दी गई। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया।

रिश्तेदारी में फैलाया जाल

एसएसपी ने अजय त्यागी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को उसकी रिश्तेदारी में तलाश करने के लिए भेजा। जहां नहीं मिलने पर पुलिस ने रिश्तेदारों पर दबाव बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर से एक रिश्तेदारी से सोमवार रात 11 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड भागने की फिराक में था।

अवैध संपत्ति की जाएगी कुर्क

सूत्रों की मानें तो ठेकेदार अजय त्यागी ने करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति बना रखी है, जिसे अब कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उसके शस्त्र लाइसेंस को भी निरस्त किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

Published on:
05 Jan 2021 03:43 pm
Also Read
View All
UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप