5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादनगर हादसा : आराेपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई चाैंकाने वाली बातें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तराखंड की ओर भागने की फिराक में था आराेपी घंटों चली पूछताछ में बताई निर्माण से जुड़ी अहम बातें सीएम ने दिया रासुका का आदेश, हाेगी नुकसान की भरपाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jan 2021, 11:54 AM IST

ajay_tyagi.jpg

मुरादनगर हादसे का मुख्य आराेपी ठेकेदार अजय त्यागी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( latest ghazibad news ) मुरादनगर क्षेत्र में हुए दुखद हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी काे पुलिस ने मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र से दबाेच लिया। यहां से आराेपी उत्तराखंड की ओर भागने की काेशिश कर रहा था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने इससे काफी देर तक पूछताछ की। इस दाैरान इसने कई अहम बातें पुलिस काे बताई हैं। अब माना जा रहा है कि कुछ और नए नाम भी इस मामले में सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: CM ने की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार और इंजीनियर पर रासुका लगाने के आदेश

गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके के एक श्मशान घाट में हुए दर्दनाक हादसे में 25 लाेगाें की माैत हाे गई थी। यहां श्मशान घाट का लिंटर गिर गया था। प्रथम दृष्टया निर्माण में लापरवाही सामने आऩे पर नगर पालिका मुरादाबाद की ईओ समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने ईओ निहारिका सिंह समेत जूनियर इंजीनियर और एक अन्य काे गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियाें ने ताजमहल में फहराया भगवा, देखें वीडियो

निर्माण कराने वाला ठेकेदार और मुख्य आराेपी अजय त्यागी फरार हाे गया था। साेमवार शाम अजय पर 25 हजार रुपये का इनाम घाेषित कर दिया। पुलिस ने हाेमवर्क करते हुए अजय की रिश्तेदारियाें में भी जाल फैला दिया। पुलिस टीम काे सूचना मिली थी कि अजय की मंसूरपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी है। इस पर पुलिस ने आराेपी अजय काे मंसूरपूर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: नाेएडा में आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल फोन फटा, युवक की मौत

पुलिस सूत्रों के माने ताे गिरफ्तारी के समय आराेपी उत्तराखंड की ओर भागने की फिराक में था। गिरफ्तार कर पुलिस आरापी काे गाजियाबाद लेकर आई जहां उससे घंटों गहन पूछताछ की गई। इस दाैरान पूछताछ में कई चाैंकाने वाली बातें अजय त्यागी ने पुलिस काे बताई हैं। अभी इन बातों काे सार्वजनिक ताे नहीं किया जा रहा लेकिन पुलिस जांच में अजय त्यागी के बयान काफी मददगार साबित हाेंगे। पकड़े गए ठेकेदार के बयानों के आधारों पर अब इस मामले में कई नए नाम भी जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएम ने दिया रासुका का आदेश, हाेगी नुकसान की भरपाई

मुरादनगर श्मशान घाट हादसे ( Muradnagar Incident) काे लेकर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) गुस्से में हैं। इस मामले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। इस घटना से आहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ने घटना के लिए जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ रासुका ( NSA ) लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही पूरे नुकसान की भरपाई भी आरोपी ठेकेदार और इंजीनियर से करने के लिए कहा है।