गाज़ियाबाद

कांग्रेस कुमार विश्वास को यूपी की इस सीट से दे सकती है लोकसभा का टिकट

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात पर कुमार विश्वास ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

2 min read
Kumar Vishwas
कांग्रेस कुमार विश्वास को यूपी की इस सीट से दे सकती है लोकसभा का टिकट

गाजियाबाद. लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है, उन पर अटकलों का बाजार गर्म है। ताजा मामला गाजियाबाद लोकसभा सीट को लेकर है। कयास लगाए जा रहे है गाजियाबाद सीट से कवि कुमार विश्वास कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं खुद आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कवि कुमार विश्वास ने इस तरह की खबर का खंडन किया है।

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही गई थी। इसे लेकर कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि खोजी पत्रकारों से अनुरोध है कि अफवाहों में भाजपा, कांग्रेस और महागठबंधन के अलावा क्षेत्रीय दलों को भी मौका दिजिये। असम गण परिषद, गोवा गोमांतक पार्टी से वे चुनाव लड़ सकते हैं या उनके संपर्क में हैं, इस तरह के संकेत भी दे सकते हैं। कुमार विश्वास ने मजाकिया लहजे में ट्वीट करते हुए मीडिया को घेरते हुए कहा है कि रोज नई पार्टी की अफवाह जारी रखें।

बता दें कि कवि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी (आप) के फाउंडर मेंबर हैं। आम आदमी पार्टी से अंदरुनी मतभेद के चलते कुमार विश्वास पार्टी से खफा चल रहे हैं। वे समय-समय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। ज्ञात हो कि आप ने कुमार विश्वास को राजस्थान के विधानसभा चुनाव में राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव में आप का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

Published on:
15 Mar 2019 12:10 pm
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से