गाज़ियाबाद

जेल में पहुंची हजारों महिलाएं और लाइन लगाकर करने लगीं नंबर आने का इंतजार, जानिए क्या है मामला

Highlights: -इस दौरान महिलाएं कतार लगाकर अपने कैदी भाइयों से मिलने के लिए बारी-बारी जेल के भीतर गईं -भाई दूज के त्योहार को लेकर जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए -जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था इन बहनों के लिए की गई।
less than 1 minute read
screenshot_from_2019-10-29_18-02-27.jpg

गाजियाबाद। जनपद में करीब 5000 बहनें ऐसी हैं जो अपने भाइयों से लंबे समय से नहीं मिल पाई थी। दरअसल, यहां उन बहनों की बात हो रही है जिनके भाई गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। वहीं मंगलवार को भाई दूज के अवसर पर डासना जेल के बाहर हजारों महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा।

इस दौरान महिलाएं कतार लगाकर अपने कैदी भाइयों से मिलने के लिए बारी-बारी जेल के भीतर गईं और टीका कर वापस बहार आईं। वहीं भाई दूज के त्योहार को लेकर जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और विशेष व्यवस्था इन बहनों के लिए की गई।

जेल अधिकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में महिलाएं भाई दूज के अवसर पर अपने भाईयों का टीका करने आईं। इस दौरान जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। ताकि किसी तरह की समस्या न हो।

Updated on:
29 Oct 2019 06:08 pm
Published on:
29 Oct 2019 06:06 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी