गाज़ियाबाद

ट्यूशन से आ रही थी छात्रा तभी महिला ने उसे घर में खींचा फिर पहुंचे दो लड़कों ने किया ये काम

स्कूल में पढ़ती है छात्रा जांच में जुटी पुलिस

2 min read
DEMO PIC
ट्यूशन से आ रही थी छात्रा तभी महिला ने उसे घर में खींचा फिर पहुंचे दो लड़कों ने किया ये काम

गाजियाबाद।यूपी के महानगर गाजियाबाद जिले में एक एेसी घटना हुर्इ।जिसके बाद हर कोर्इ अपनी बहन बेटी की सुरक्षा को लेकर पेरशान हो गया है।दरअसल गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में ट्यूशन जा रही छात्रा को अचानक ही एक महिला ने अपने घर में खींच लिया।बच्ची जब तक कुछ समझपाती घर के अंदर दो आैर लड़के पहुंच गये।जिसके बाद लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं लड़की की आवाज सुनकर पहुंची उसकी बहन को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़के दोनों बहनों के साथ आए दिन करते है यह काम

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित गरिमा गार्डन इलाके में दो छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। इनमें एक काॅलेज में पढ़ती है तो दूसरी स्कूल जाती है। रोज की तरह बुधवार को भी छात्रा शाम के समय ट्यूशन से घर लौट रही थी। उसी दौरान आरोप है कि इलाके की रहने वाली एक महिला ने पुराने विवाद के चलते लड़की को घर के अंदर खींच लिया।घर के अंदर दो लड़के भी मौजूद थे।इसके बाद छात्रा से मारपीट की गई । छात्रा को बचाने आई ,उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई।दोनों छात्राओं का आरोप है कि उनका घर से बाहर जाना मुश्किल हो गया है।क्योंकि उस महिला के दोनों लड़के हमें छेड़ते हैं।पीड़िता का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध पहले भी किया गया था।जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।लेकिन यह विवाद लगातार चला रहा था।इसी वजह से महिला ने बीती देर शाम अपने बेटों से इस हरकत को अंजाम दिलवाया।

शिकायत मिलने पर मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं आरोपियों से जैसे तैसे बचकर निकली।दोनों लड़कियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।जहां पुलिस ने उनका मेडिकल कराया।दोनों छात्राएं काफी घबराई हुई हैं।स्कूल और कॉलेज में नहीं जा पा रही हैं।वहीं इस पूरे मामले में थाना अध्यक्ष साहिबाबाद का कहना है कि यह पूरा मामला सामने आया है।फिलहाल पीड़िताओं द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।जिसमें उन्होंने बताया है कि इन्हें पिछले काफी समय से ये युवक परेशान कर रहे हैं ।और ये लड़कियां अब इनके डर के कारण ट्यूशन जाने में भी डर रही हैं।इन लड़कियों के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।सभी आरोपी फरार है लेकिन जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवार्इ की जाएगी।

Published on:
30 Aug 2018 03:01 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो