26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः ‘शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल नहीं होगे मुलायम सिंह यादव’

शिवपाल यादव ने इस नाम से बनार्इ अपनी पार्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 29 Aug 2018, 1:58 PM IST

news

बड़ी खबरः 'शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल नहीं होगे मुलायम सिंह यादव'

नोएडा।विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आैर उनके चाचा शिवपाल के रिश्तों में आर्इ खटास के बाद अब नया मोड़ आ गया है।दरअसल अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अपनी नर्इ पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।साथ ही इसमें मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी में शामिल करने की बात कही है।अगर एेसा हुआ तो एक बार फिर लोकसभा चुनाव में सपा के लिए मुश्किले खड़ी हो सकती है। इतना ही नहीं पार्टी के कर्इ कद्दावर नेताआें के टूटने से लेकर पार्टी के लोग बट सकते है। जिससे राजनीतिक गलियारों में भारी नुकसान की चर्चा तेज हो गर्इ है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-भाजपा मंत्री ने कहा घोटाले बाज सीधे जाएंगे जेल, इस सरकार में दोषी को नहीं कोर्इ राहत

नेता जी को लेकर खड़ा हो सकता विवाद

वहीं शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से अपनी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।इसके साथ ही उन्होंने अपने बड़े भार्इ मुलायम सिंह यादव को इसमें शामिल करने का दावा किया है।वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि अखिलेश यादव ने अपराधियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।वह उन्हें पार्टी में कोर्इ स्थान नहीं देंगे।समाजवादी पार्टी समाज की पार्टी है।शिवपाल ने जो पार्टी बनार्इ है।उसका नाम सेक्यूलर दिया है।समाजवादी पार्टी सेक्यूलर है। दोनों एक ही विचारधारा की पार्टी है।एेसे में दोनों साथ रह सकती है।वहीं नेता जी मुलायम सिंह यादव शिवपाल की पार्टी में नहीं जाएंगे।वह उन्हें अपने साथ ही रखेंगे।

यह भी पढ़ें-यूपी में हुए अनाज घोटाले में सामने आ रहे इन भाजपा नेताआें के नाम, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मचा हड़कंप

यह बनी थी विवाद की वजह

वहीं बता दें कि विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह की जगह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। इस पद को संभालने के बाद उन्होंने सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल को हटा दिया। सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनावों के टिकट बटवारे को लेकर पार्टी से लेकर परिवार में कलह हुर्इ। जिसके बाद पार्टी द्वारा घोषित किए गये। कर्इ विधानसभा प्रत्याशियों के टिकट अखिलेश यादव ने काट दिये थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी पसंद के प्रत्याशियों को टिकट सौंपा था।