Chandra Grahan 2019 शाम से ही लग जाएगा सूतक काल Chandra Grahan से पहले यानी 4 बजे तक कर लें शुभ कार्य Moon Eclipse में गर्भवती महिलाएं विशेष बातों का ध्यान रखें
गाजियाबाद। chandra grahan 2019 आषाढ़ी पूर्णिमा यानी 16 जुलाई 2019 में चन्द्र ग्रहण ( Chandra Grahan ) हैं। मध्य रात्रि में ग्रहण लगने से ग्रहण सूतक ( Sutak ) ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी 16 जुलाई की यानी आज शाम 4:30 बजे से ही लग जाएगा।
आचार्य कमल नयन तिवारी ने बताया कि 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक घर, मंदिर का पूजन पाठ कर लें। इसके बाद सूतक लगने से पूजन पाठ नहीं होगा। सूतककाल में ग्रहण के समाप्ति तक भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु के नाम का जाप करते हुए दान करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद। स्नान कर भगवान का पूजन करें और दान करें। रात में दान संभव हो तो रात में ही दान निकाल लें और सुबह ब्राह्मण या गरीब को दे दें। ध्यान रहे ग्रहण काल में किया गया पूजन दूसरे दिनों की अपेक्षा ज्यादा लाभकारी होता है।
गर्भवती महिलाएं ( Pragnent women ) ग्रहण समय यानी रात 1: 30 से सुबह 4: 30 सोएं नहीं। इस समय हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही सिराहने कुश, लोहा, पत्थर की चीजें रखें। वहीं बालक, बुजुर्ग और रोगी पर कोई नियम लागू नहीं होता।
ग्रहण स्पर्श समय- रात्रि 1: 31 बजे (16 की रात से 17 की सुबह)
ग्रहण मध्य समय-- मध्य रात्रि 3:1 बजे
ग्रहण मोक्ष समय--सुबह 4:30 बजे
सूतक प्रारम्भ-- 16 जुलाई शाम 4:30 बजे से
जप मंत्र--ॐ नमों भगवते वासुदेवाय नमः
पाठ-- विष्णु सहस्त्रनाम, गजेंद्र मोक्ष, पुरु सुक्त, रुद्र सुक्त, सुंदरकांड