गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार, वीडियो देख पुलिस ने की कार्रवाई

गाजियाबाद के पसौंडा में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
bihar.jpg

गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उस पर आपत्ति दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में पूर्व सपा विधायक बोले- कॉलेजों में बुर्का बैन करने वालों को नंगा घुमाओ

आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी बिहार के किशनगंज जिला का रहने वाला है। आरोपी का नाम तसिरुदीन है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में आरोपी तसिरुदीन एक होटल में रोटी बनाने का काम करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी तसिरुदीन तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूक रहा है।

एसीपी पूनम मिश्रा ने मामले के बारे में बताया
घटना की जानकारी देते हुए एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 269 यानि संक्रामक बीमारी फैलाने का कृत्य और 270 संक्रमण फैलाना के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने रोटी में थूक लगाने की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। पिछले दिनों सामने आए मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Updated on:
20 Jan 2023 10:18 am
Published on:
20 Jan 2023 10:17 am
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल