2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद: पूर्व सपा विधायक बोले- कॉलेज में बुर्का बैन करने वालों को नंगा घुमाओ

मुरादाबाद में बुर्का पहनकर पहुंची छात्राओं को कॉलेज में एंट्री नहीं मिली। इस पर समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी जमीर उल्लाह ने बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
moorada.jpg

मुरादाबाद जिले में एक कॉलेज ने बुर्का बैन कर दिया है। 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। छात्राओं को कॉलेज में एंट्री नहीं मिलने की बात पर कुछ सपा नेता भी कॉलेज आ पहुंचे। इस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह का बयान आया है।

“नंगा करके घुमाया जाए”
पूर्व विधायक ने कहा, “यह बिल्कुल गलत है। अगर लड़कियां कॉलेज में बुर्का पहनकर जाना चाहती हैं तो जाएं। बुर्के पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए। जो बुर्के पर रोक लगाए पहले उसको नंगा करके घुमाया जाए। तब जाकर बुर्का बैन करने वाले कॉलेज मैनेजमेंट को मालूम पड़ेगा बेपर्दगी क्या होती है।”

यह भी पढ़े: सेना की ताकत बढ़ाएगी अमेठी में बन रही AK-203 कलाश्निकोव राइफल, जानें इसकी खूबियां


इसके आगे पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह ने कहा “हिजाब हमारे हिंदुस्तान की संस्कृति है। हिजाब हमारे यहां बहन-बेटियां की आवाज है। उन लोगों को बहन बेटी वाली आवाज सुनाई नहीं देती हैं। अगर बात करें गांव की तो गांव में आज भी बहू बेटियां लंबे लंबे घूंघट देखने को मिल जाएंगी। कॉलेज में बुर्का पहनकर जाने का कल्चर आज पैदा हुआ है क्या? कॉलेज में बुर्का पहनकर जाने की प्रथा बहुत पहले से चली आ रही है।”

पूर्व विधायक के बयान पर बीजेपी के नेता ने किया पलटवार
हाजी जमीर उल्लाह के बयान पर बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी ने बदले में जवाब दिया है। अमित ने कहा कि हाजी जमीर उल्लाह जिहादी मानसिकता की सोच के व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्तियों की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों को तुरंत पाकिस्तान चले जाने चाहिए।

यह था मामला
छात्राओं के बुर्का पहनकर कॉलेज आने पर विवाद हुआ है। शहर के हिंदू पीजी कॉलेज में बुर्का पहनकर पहुंची। 8 छात्राओं को कॉलेज में एंट्री नहीं मिली। ड्रेस कोड का हवाला देकर कॉलेज प्रशासन ने बुर्का पहनी छात्राओं को कॉलेज के अंदर जाने से मना कर दिया। इस पर छात्राओं ने विरोध जताया और हंगामा शुरू कर दिया।