गाज़ियाबाद

सब्जी के रुपये मांगने पर साथी ने उठाया एेसा कदम, जानकर हैरान रह गए लोग

उधार के रुपये मांगने पर इस वारदात को दे दिया अंजाम
2 min read
DEMO PIC
सब्जी के रुपये मांगने पर साथी ने उठाया एेसा कदम, जानकर हैरान रह गए लोग

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जरा जरा सी बात पर लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं।महज जरा सी बात पर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।इसका एक जीता जागता उदाहरण उस वक्त सामने आया।जब गाजियाबाद में मामूली बात पर सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई।मामला लोनी इलाके की बंथला कॉलोनी का है।मामूली बात पर सब्जी विक्रेता को गोली मार दी गई।जिसने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

सब्जी के रुपये मांगने पर मारा दी थी गोली

लोनी के बंथला इलाके में मोरध्वज नाम का सब्जी विक्रेता सब्जी बेचाता था।आरोप है कि इलाके के कुछ लोगों ने उससे सब्जी ली थी।इसके रुपये मांगने पर उन्होंने बाद में रुपये देने की मांग की।लेकिन बार बार रुपये मांगने पर भी नहीं दिए। इसके बाद जब कई बार रुपए मांगे गए, तो आरोपियों को इतना गुस्सा आ गया कि बीती देर रात मोरध्वज को गोली मार दी गई। मोरध्वज को अस्पताल ले जाया गया।जहां उसने दम तोड़ दिया है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी

फिलहाल हमला करने वाले अभी फरार है।पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि लोनी इलाके में एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी गई थी।जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
04 Jul 2018 03:52 pm
Also Read
View All
‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन