28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात भर किशोरी के साथ की गर्इ एेसी हैवानियत, जानकर दंग रह गए परिजन

सुबह के समय झाड़ियों में मिली बेटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 11:59 AM IST

bulandshahr

रात भर किशोरी के साथ की गर्इ एेसी हैवानियत, जानकर दंग रह गए परिजन

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर जिले में स्थित एक गांव में शौच करने गर्इ।किशोरी को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके हाथ पैर बांधकर झाड़ियों में डाल दिया। वहीं बेटी के वापस नहीं लौटने पर रात भर परिजन उसकी तलाश में लगे रहे।अगले दिन बेटी बेहोशी की हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली।जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी है।आरोप है कि पुलिस तुरंत कार्रवार्इ की जगह पीड़ितों को चक्कर कटा रही है। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगार्इ।

यह भी पढ़ें-कबड्डी के इन नेशनल प्लेयर्स ने अपने ग्रेजुएट साथियों के संग बनाया एेसा गैंग, पुलिस भी जानकर रह गर्इ दंग

भार्इ के साथ शौच के लिए गर्इ थी किशोरी

मामला बुलंदशहर के नरोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 16 साल की एक किशोरी रविवार शाम को शौच के लिए जंगल गई थी।किशोरी के साथ उसका छोटा भाई भी था।आरोप है कि गांव के एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांध दिए और रात भर झाड़ियों में किशोरी के साथ हैवानियत की।वहीं छोटे भार्इ को बहन के न मिलने पर उसने मामले की शिकायत परिजनों को दी।परिजनों ने रात भर बेटी को तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें-बुराड़ी में 11 लोगों की मौत: अब कुत्ते का हुआ ये हाल

अगले दिन सुबह लगा पता तो पैरों तले निकल गर्इ जमीन

परिजनों को अगले दिन सुबह किशोरी झाड़ियों में बेहोश मिली। होश आने पर किशोरी से आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैर से जमीन निकल गई। पीड़ित पिता बेटी को लेकर नरोरा थाने पहुंचा और तहरीर दी। खासबात यह है कि पुलिस ने अब तक न तो किशोरी को मेडिकल चेकअप कराया है और न ही एफआईआर ही दर्ज की है। इतना नहीं पुलिस ने पीड़िता के भाई को ही थाने में बैठा लिया। नरोरा पुलिस की मनमानी से परेशान पीड़ित परिवार सोमवार की सुबह एसएसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग