गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: यूपी में गो हत्या के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज

क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 9:48 AM IST
Hapur
बड़ी खबर: यूपी में गो हत्या के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज

हापुड़. यूूपी में फिर गो हत्या के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, पिलखुवा एक गांव में कुछ लोगों ने दो युवकों कासिम और समयदीन पर गो हत्या का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कासिम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं समयदीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए डीएम ने मौके पर भारी सुरक्षाबल को तैनात कर दिया है।

दरअसल, मामला पिलखुवा थाना क्षेत्र के बछेड़ा खुर्द गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कासिम के खेत में एक गाे वंश घुस गया था, जिसे कासिम और उसका साथी समयदीन घेरकर भगा रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने गो हत्या की अफवाह फैला दी। गो हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दबंगों ने कासिम और समयदीन पर हमला बोल दिया। इस दौरान कासिम और समयदीन को बेरहमी से पीटा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कासिम की मौत हो गई। वहीं समयदीन का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गांव में तनाव को देखते हुए डीएम ने मौके पर भारी सुरक्षाबल को तैनात कर दिया है।

ग्रामीण बोले- खेत से चारा लेने गया था समयदीन

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समयदीन अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। गो वंश समयदीन के खेत में घुसा था। समयदीन उसको अपने खेत से भगा रहा था। इस दौरान कासिम भी वहीं मौजूद था। इसी बीच किसी ने गांव में किसी ने गो हत्या की अफवाह फैला दी। यह खबर सुनते ही गांव के कुछ दबंग लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बेरहमी से पीटा गया।

Published on: