scriptजाको राखे साईंया, मार सके ना कोय… नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो- | car falls into canal at Bulandshahr | Patrika News
बुलंदशहर

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय… नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

बुलंदशहर में तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंंत्रित होकर नहर में गिरी

बुलंदशहरJun 18, 2018 / 09:41 am

lokesh verma

Bulandshahr

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय… नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. जाको राखे साईंया मार सके ना कोय… आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर में सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस कार में 4 लोग सवार थे। जैसे कार नहर में गिरी तो स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन बुलाकर नहर से बाहर निकलवाया।
बड़ी खबर: नर्स बोली, डिप्टी सीएमओ और रिटायर्ड सीएमओ ने घर में घुसकर किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के अनूपशहर-अलीगढ़ रोड से होते हुए रविवार शाम अनूपशहर से एक परिवार वैगन आर कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहा था। इसी बीच सूरजपुर मखैना में कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और नहर पर डिवाइडर नहीं होने के चलते कार सीधी नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मौके पर कुछ स्थानीय लोग भी थे। जैसे ही कार नहर में गिरी तो स्थानीय लोग नहर में कूछ पड़े और एक-एक कर कार सवार सभी चार लोगों को कार से निकाल लिया। हालांकि इस हादसे में चारों लोगों को हल्की-फुल्की चोटें जरूर आईं।
जेंट्स पार्लर में 3 किशोरियाें के साथ युवक कर रहे थे ऐसा काम, पुलिस ने मारी रेड तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

स्थानीय लोगों ने चारों की जान बचाते ही सबसे पहले पुलिस को फोन किया और घायलों का उपचार भी कराया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए क्रेन को मौके पर बुलवाया और कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे में घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान घायलों ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर वे मौके पर नहीं होते तो उनकी जान बचना मुश्किल था।

Home / Bulandshahr / जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय… नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो