गाज़ियाबाद

अचानक होटल से निकलने लगा काला धुआं तो लोगों ने लगा दी दौड़, दमकल कर्मियों ने ऐसे पाया काबू- देखें वीडियो

Highlights होटल की दूसरी मंजिल पर लगी आग आग लगते ही क्षेत्र में मचा गया हड़कंप शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 4:12 PM IST
Feature image

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब लोगों को होटल में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती दौर में आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी सूचना आनन-फानन में दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना लिंक रोड में स्थित होटल कोहिनूर के द्वितीय तल पर रविवार सुबह करीब 10:00 बजे अचानक आग लग गई। जैसे ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग लगते देखा तो शुरुआती दौर में आग पर खुद ही काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने द्वितीय तल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड की 4गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । हालांकि दमकल विभाग की टीम को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसकी वजह पूरे द्वितीय तल पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। गनीमत रही कि उक्त होटल फिलहाल बन्द पड़ा था। जिसमे रिनोवेशन का कार्य चल रहा था। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है, लेकिन दूसरे तल पर सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

Published on: