गाज़ियाबाद

जल्द ही यूपी के इन दो जिलों को कनेक्ट करेगी मेट्रो

सोमवार को होगी 4 विभागों की बैठक
2 min read
metro train

गाजियाबाद।डीएमआरसी की टीम गुरुवार को जीडीए वीसी से मिली और नोएडा से मोहननगर कॉरिडोर के लिए प्रजेंटेशन दी। डीएमआरसी ने फिलहाल ड्राफ्ट डीपीआर ही जीडीए को सौंपी है। जिस पर मंथन होगा और उसके बाद विभिन्न विभागों से चर्चा की जाएगी। विभागों से सुझाव लेने के बाद डीएमआरसी को फाइनल रिपोर्ट सौंपी जाएेगी। सुझावों के आधार पर डीएमआरसी अतिंम डीपीआर जीडीए को सौंपेगी। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने बताया कि डीएमआरसी की टीम वीरवार को जीडीए परिसर पहुंची और उपाध्यक्ष के सामने नोएडा से साहिबाबाद और वैशाली से मोहननगर रूट की प्रजेंटेशन दी। मेट्रो रेल कारपोरेशन इस प्रोजेक्ट की ब्रीफ डीपीआर पहले ही सौंप चुका है।

4 विभागों में होगा मंथन

सोमवार को इस ड्राफ्ट पर जीडीए परिसर में मंथन होगा। जिसमें 4 विभागों को शामिल किया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट से चार विभागों को फायदा होने जा रहा है। जिसमें जीडीए, नगर निगम, आवास विकास और यूपीएसआईडीसी शामिल हैं। अभी तक इस प्रोजेक्ट के अंशदान पर भी चर्चा होनी बाकी है। सोमवार को चारों विभागों को साथ लेकर मंथन शुरू होगा। उनसे इस प्रोजेक्ट पर सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद उन सुझावों से डीएमआरसी को अवगत कराया जाएगा। ताकि अंतिम डीपीआर बनकर तैयार हो सके।

देखें वीडियो-https://www.youtube.com/watch?v=nw21CT8ib1I

इस रूट पर चलेगी 8 कोच की मेट्रो

इस रूट पर 8 कोच की मेट्रो चलेगी। रूट की कुल लंबाई 10.17 किमी होगी। जिसमें नोएडा से साहिबाबाद रूट की लम्बाई 5.11 किमी होगी। जिसमें 5 स्टेशन होंगे। इसमें नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी, वैभवखंड, इंदिरापुरम, शक्तिखंड और वसुंधरा सेक्टर-तीन शामिल होंगे। इस रूट पर 1787 कराेड़ का खर्चा आएगा। वहीं वैशाली से मोहन नगर रूट की लम्बाई 5.066 किमी होगी। इसमें 4 स्टेशन होंगे। इस रूट पर वैशाली, प्रहलादगढी, वसुंधरा सेक्टर-14 और साहिबाबाद स्टेशन होंगे। इस रूट पर 1928 रुपए का खर्चा आएगा। केंद्र सरकार इस परियोजना में 20 फीसदी का अंशदान देगी। रूट पर मेट्रो की न्यूनतम गति 34 किमी और अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा होगी।

देखें वीडियो-https://www.youtube.com/watch?v=qlnOuFgD08w

Published on:
02 Feb 2018 03:24 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी