यह घटना 25 जनवरी को घटी जिसके बाद 27 जनवरी को इस मामले में थाने में पीड़ित परिवार द्वारा तहरीर दी गई। उसके बाद भी अभी तक पुलिस इस मामले को दबा कर रखी हुई थी और पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रधान के भाई के शामिल होने के कारण उस पर फैसले का दबाव बना रही है। इस पूरे मामले में एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला द्वारा थाना मोदीनगर में तहरीर दी गई है। उसके साथ 25 जनवरी को गांव के ही संजय, मनोज, अतुल, राजन, उदय और अशोक द्वारा उसकी बेटी के सामने ही जबरन उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।