गाज़ियाबाद

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का नया फरमान, ‘मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली जाकर बेचो’

विधायक का यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। विधायक नंद किशोर गुर्जर से जब इस वीडियो को लेकर संपर्क करने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो सका।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2021, 8:18 AM IST
mla_loni.jpg

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है। वीडियो में वह कुछ मीट की दुकानें बंद कराते दिख रहे हैं, वहीं दुकानदारों को चेतावनी भी देते नजर आ रहे हैं कि 'मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो'।

लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को चेतावनी देते और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में उनके साथ उनके अंगरक्षक भी हाथों में बंदूक लिए खड़े हैं।



विधायक का यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वह कह रहे हैं, ‘ये दुकानें बंद करके भाग जाओ, वरना जेल चले जाओगे। जमानत नहीं होगी, किसी कीमत पर भी, यह सब अवैध काम, एक भी दुकान मुर्गे की ना दिख जाए। दुकान उठाओ और दिल्ली में जाकर बेचो।’



वहीं इस मसले में यह भी देखना होगा कि क्या यह मीट की दुकान अवैध रूप से चल रही है या इन सभी के पास सम्बंधित लाइसेंस है। यदि नहीं है तो यह काम संबंधित विभाग को करना होगा। वहीं दूसरी ओर, विधायक नंद किशोर गुर्जर से जब इस वीडियो को लेकर संपर्क करने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो सका। जब पुलिस से इस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है, यह जानने की कोशिश की गई एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने कहा, "नो कमेंट्स।"

गौरतलब है कि हमेशा विवादों के चलते चर्चा में रहने वाले विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद पुलिस पर पत्र लिखकर गौ तस्करी का आरोप लगाया था। उन्होंने ने अपने पत्र में लिखा था कि गाजियाबाद के कुछ अधिकारी समाजवादी सोच रखते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि होने वाली गौ तस्करी को पहले रोका जाए।

Updated on:
29 Dec 2021, 8:18 AM IST
Published on: