2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओमिक्रोन को लेकर दिल्ली में जारी हुआ अलर्ट, नोएडा-गाजियबाद में भी तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। दोनों जिलों में कोरोना के 57-57 एक्टिंव केस है। गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार ने कोरोना को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Dec 2021, 6:37 PM IST

corona_virus.jpg

देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही अब गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ कई जिलों में धारा 144 लागू कर दिया है। बावजूद इसके कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

गाजियाबाद में कोरोना के 57 सक्रिय केस

गाजियाबाद की बात करें तो इंदिरापुरम इलाके में संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। जबकि क्रॉसिंग रिपब्लिक दूसरे और नेहरू नगर तीसरे नंबर पर आ गया है। क्योंकि इन इलाकों में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या पाई गई है। हालांकि कोरोना को फैलने से रोकने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी कई तरह की योजनाओं पर कार्य करते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी 57 सक्रिय केस हैं। इनमें से इंदिरापुरम में 12, क्रॉसिंग रिपब्लिक में आठ और नेहरू नगर में सात मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं। उन इलाकों में कैंप लगाकर टेस्टिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, विदेशी शराब की बोतलें और नशे का सामग्री बरामद

नोएडा में कोरोना के 57 केस सक्रिय

नोएडा में पिछले 24 घंटों में 5 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है जगह-जगह कोविड-19 के जांच किए जा रहे हैं ताकि अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उन्हे तुरंत उपचार दिया जाए।