गाज़ियाबाद

सूदखोर ने विधवा महिला के साथ में किया ऐसा काम, मचा गया हड़कंप

रुपये न लौटाने पर सूदखोरों ने घटना को दिया अंजाम
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सूदखोरों का आतंक है। मोटे ब्याज पर सूदखोर लोगों को पैसा देते हैं और मकान का एग्रीमेंट करवा लेते हैं। सूद का पैसा या मूल रकम नहीं लौटाने पर मकान पर कब्जा कर लेते है। ऐसा ही एक मामला लोनी इलाके में देखने को मिला। यहां एक सूदखोर ने डीएलएफ चौकी इलाके की अंजली विहार कॉलोनी में एक विधवा महिला के मकान पर अपनी दबंगई दिखाई। पहले तो उसने तोड़फोड़ की और मकान में रखा सारा सामान बाहर फेंक दिया। साथ ही उसपर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का यह ट्रेनी दरोगा स्पा सेंटर से इस तरह ऐंठ रहा था रुपये

पीड़ित महिला शीला पत्नी स्वर्गीय मलखान सिंह ने बताया कि उसके पति का 3 माह पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। बुधवार को सुबह सभापुर के कुछ दबंग सूदखोर उसके घर पहुंचे और महिला व उसके बच्चों को गाली गलौज कर मकान खाली करने को कहा। महिला ने कहा कि वह मकान किसलिए खाली करें। विधवा ने उन्हेें मकान की रजिस्ट्री दिखाई। उन्होंने विधवा को 60 हजार रुपये पति को देने के बात कहीं थी। उनके एवज में 2 लाख रुपये की डिमांड की थी। महिला ने मकान खाली करने का विरोध किया तो दबंगों ने उसके मकान में घुसकर तोड़फोड़ की सारा सामान गली में फेंक दिया। छप्पर गिरा दिया और ताला लगाकर भाग गए।

हालांकि पीड़ित महिला द्वारा 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दबंगों की तलाश शुरू कर दी है। उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। निश्चित तौर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
11 Apr 2018 03:17 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी