गाज़ियाबाद

मसूरी घूमकर आ रहे परिवार की चलती कार बनी आग का गोला, लाेगाें ने ऐसे बचाई जान- देखें वीडियो

मुख्य बातें - काफी दूर तक लगातार गाड़ी चलाने से हीट होने पर लगी आग-परिवार को समय रहते पता चलने से बाल बाल बची जान- देहरादून मसूरी से घूमकर आ रहा था परिवार

2 min read
मसूरी घुमकर आ रहे परिवार की चलती कार बनी आग का गोली, ऐसे बचाई जान- देखें वीडियो

गाजियाबाद। मसूरी से घूमकर घर लौट रहे परिवार की कार में सोमवार रात नेशनल हाईवे 58 पर मुरादनगर गंग नहर के पास अचानक आग लग गई। चलती गाड़ी में आग लगने से सड़क पर हड़कंप मच गया। जैसे ही गाड़ी चला रहे शख्स ने कार में आग लगती देखी वह परिवार समेत गाड़ी से उतर गये। उधर देखते ही देखते पूरी कार जलकर स्वाह हो गई। कार सवार फैमिली का सामान भी इसमें जलकर राख हो गया।

देहरादून मसूरी से परिवार के साथ घर लौट रहे थे व्यापारी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले सुभाष अग्रवाल अपने परिवार के साथ देहरादून मसूरी गये थे। वह सोमवार रात ईको स्पोट्र्स कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मुरादनगर गंग नहर के पास पहुंची, तो अचानक ही उनकी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जैसे ही उन्होंने गाड़ी में आग लगते देखा। वह आनन-फानन में गाड़ी को सड़क के किनारे करने का प्रयास करते हुए परिवार के साथ बाहर निकल गये। लेकिन जब तक वह कार से सामान निकालते आग पूरी तरह से फैल गई। देखत ही देखते कुछ ही मिनटों में आग जलकर स्वाह हो गई। इस मौके पर आसपास के लोगों और होटल पर मौजूद कर्मचारियों ने गाड़ी में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सभी लोग आग बुझाने में असफल रहे।

आग के चलते सड़क पर लगा जाम

उधर आग के चलते सड़क पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। जिसके कारण दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस को भी पहुंचने में काफी समय लगा। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी दूरी से चला कर लाई जा रही थी। जिसके कारण गाड़ी ज्यादा हीट हो गई थी। ऊपर से गाड़ी में एसी चला हुआ था। और इसी दौरान अचानक ही गाड़ी में शाॅर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि इसका पता कार में बैठे परिवार को लग गया था। जिससे वह समय रहते कार से बाहर निकलकर आ गये।

Published on:
05 Jun 2019 05:40 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर