गाज़ियाबाद

युवक को जबरन उठाकर ले गए कुछ लोग, किडनैप समझ लोगों ने मचाया शोर, सच्चाई आई सामने तो उड़े होश

Highlights: -थाना विजयनगर इलाके के मेडिकल चौराहे का एक वीडियो वायरल हुआ -शुरुआती दौर में लोगों ने बताया कि युवक का अपहरण किया गया है -गहन पूछताछ के बाद जो पता चला वह चौंकाने वाला निकला
2 min read
photo6147610665175591801.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। जनपद के थाना विजय नगर इलाके का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एसयूवी गाड़ी में कुछ लोग एक युवक को जबरन बैठ आते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती दौर में बताया गया कि कुछ बदमाशों द्वारा युवक का अपहरण किया गया है। यह जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब गहन जांच की तो जो मामला सामने आया वह चौंकाने वाला निकला।

दरअसल, गाजियाबाद पुलिस को जब यह सूचना मिली तो इस पूरे मामले की गहन जांच की गई। जिसके बाद यह जानकारी मिली कि किसी मामले में नोएडा की सेक्टर थाना 24 की पुलिस के द्वारा युवक को उठाया गया है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो थाना विजय नगर इलाके के मेडिकल चौराहे का है। यहां पर एक ड्राईक्लीन की दुकान है। इस दुकान पर काम करने वाला युवक अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। अचानक ही एक कि स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग आए और युवक को जबरन उठाकर ले गए।

पता चला है कि युवक को गाड़ी में बैठाने वाले बदमाश नहीं बल्कि नोएडा पुलिस के जवान थे। नोएडा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। उस बदमाश ने गहन पूछताछ में इस युवक का भी नाम बताया था। जिसके बाद पुलिस मेडिकल चौराहे पर स्थित स्टार ड्राई क्लीनर्स की दुकान पर करने वाले समीर नाम के युवक को भी गिरफ्तार कर थाने ले गई। नोएडा पुलिस के द्वारा बताया गया कि समीर पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं और पहले भी वह जेल जा चुका है और अभी एक अन्य मामले में गहन पूछताछ के लिए उसे उठाया गया है।

Published on:
10 Nov 2020 08:03 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी