गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में सोसाईटी की आठवी मंजिल से गिरी बूढ़ी महिला महिला, बहू बोली रात में उठकर चलती थी

गाजियाबाद की एक साेसाइटी की आठवी मंजिल से गिरकर बूढ़ी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आखिर महिला कैसे गिरी ?
2 min read
ghazibad_inccident.jpg
ghazibad news

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( latest ghazibad news ) थाना इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक सोसाइटी में मंगलवार को अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब लोगों ने सोसाइटी के आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला के गिरने की खबर सुनी । महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस ( ghazibad police ) को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आखिर महिला अचानक कैसे गिरी पुलिस इसकी पूरी जांच में जुटी हुई है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि इंदिरापुरम थाना पुलिस को लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 8 वें फ्लोर से करीब 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान 80 वर्षीय सुदर्शना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से यह अपनी बहू बेटे और उनके बच्चों के साथ यही रह रही थी और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई बार नींद की अवस्था में ही चल देती थी । फिलहाल इस पूरे मामले की कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Updated on:
22 Jun 2021 06:26 pm
Published on:
22 Jun 2021 06:22 pm