गाज़ियाबाद

फेसबुक पर बुजुर्ग महिला को हुआ युवक से प्यार, उसके बाद दोनों ने मिलकर किया यह काम

20 साल के युवक के साथ फरार हुई 50 साल की बुजुर्ग महिला  

2 min read
फेसबुक पर बुजुर्ग महिला को हुआ युवक से प्यार, उसके बाद दोनों ने मिलकर किया यह काम

गाजियाबाद.प्यार करने वालों को दुनिया की कोई परवाह नहीं होती है। प्यार तो बस प्यार होता है और किसी से भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला गाजियाबाद के मोदीनगर में देखने को मिला है। महिला की उम्र अधिक होने के बावजूद भी बुजुर्ग महिला ने समाज की चिंता नहीं की। बुजुर्ग महिला 20 साल के युवक के साथ फरार हो गई। फिलहाल मोदीनगर कोतवाली पुलिस नेे बुजुर्ग महिला के परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें

इस काम के लिए गाजियाबाद से दुबई भेजी जानी थी 28 युवतियां, पुलिस ने बचा ली जिंदगी

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर कोतवाली एरिया के एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला को 20 साल के युवक से प्यार हो गया। दरअसल में पहले दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई। फेसबुक प दोनों की चेटिंग होने लगी। धीरे-धीरे दोनों को आपस में मिलना शुरू हो गया। बताया गया है कि अकसर दोनों फोन लंबे समय तक बात किया करते थे। बुजुर्ग महिला अपने फोन को घर पर ही छोड़कर फरार हो गई। वापस न लौटने पर परिजनों को काफी चिंता हुई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका फोन घर पर रह गया। फोन में जब मैसेज चेक किए तो पूरा मामला सामने आ गया।

बताया गया है कि छह महीने पहले बुजुर्ग के बेटे ने अपनी मां को मोबाइल खरीदकर दिया था। महिला ने वॉट्सऐप और फेसबुक पर खुद की आईडी बना ली। फेसबुक पर तीन माह पहले ही महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर फोन पर बातें करने लगे। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ में बुजुर्ग महिला फरार हुई है, वह बीबीए का छात्र है। थानाप्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद से पुलिस ने छुड़ाईं 28 नेपाली युवतियां, इस हाल में मिलीं सब- देखें तस्‍वीरें
Published on:
23 Oct 2018 06:02 pm
Also Read
View All
Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती