
गाजियाबाद. मोदीनगर इलाके में रहने वाले लोग अचानक उस वक्त सकते में आ गए। जब लोगों ने एक घर में बुजुर्ग महिला की हत्या किए जाने की खबर सुनी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आनन-फानन में महिला के बेटे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला से पहले लूटपाट की गई है और उसका विरोध करने पर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त पाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस केस का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग सावित्री देवी पिछले कई सालों से मोदीनगर के गांव सीकरी में रह रही थी। वहीं उनका बेटा कहीं बाहर गया हुआ था। बुधवार सुबह बेटे को सूचना दी गई थी कि घर में कुछ हो गया है। जैसे ही वह आया और घर आकर देखा तो चारपाई पर बुजुर्ग सावित्री देवी का शव पड़ा था। सावित्री देवी का गला काटा गया था और लूटपाट भी की गई थी। लूट के बाद हुई हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि मंगलवार को भी मसूरी इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया था। सवाल यह उठता है कि क्या गाजियाबाद में बुजुर्ग सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App