गाज़ियाबाद

गाज़ियाबाद में दर्दनाक हाद्सा, त्योहार की खुशियां मातम में बदली

टेंट का समान उतरते समय पाईप में उतरा करंट करंट की चपेट में आने से दाे युवकों की हाे गई माैत
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2020, 10:28 PM IST
ghazibad.jpg
Ghaziabad

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( Ghaziabad ) थाना खोड़ा कॉलोनी में हुई एक घटना (accident ) ने त्योहार ( festival ) की खुशियों काे मातम में बदल दिया। टेंट के गोदाम में गाड़ी से टेंट का सामान उतारते वक्त लाेहे के पाईप ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गए। इस दुर्घटना में दाे लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि तीसरा घायल हो गया।

पहले करंट ने एक ही कर्मचारी को अपनी चपेट में लिया था लेकिन जैसे ही यह देखकर दूसरा कर्मचारी सहायता के लिए आगे बढ़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस तरह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक तीसरा कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे ( Painful accidents ) के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर दाेनाें के शव पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के संडे बाजार में एक टेंट का गोदाम है। उसके ऊपर से एक 11,000 वाेल्ट की हाईटेंशन लाइन जा रही है। सुबह के वक्त टेंट के कर्मचारी गाड़ी से सामान उतार रहे थे। अचानक ही टेंट वाला लाेहे का पोल ऊपर 11000 की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इसी दौरान 24 वर्षीय रिंकू करंट कीच पेट में आ गया। जाेरदार धमाका हुआ और रिंकू जलने लगा।

यह देख 22 वर्षीय गुड्डू ने रिंकू को बचाने का प्रयास किया लेकिन बिजली ने उसे भी पकड़ लिया और जोरदार ब्लास्ट होने के बाद दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहीं पर मौजूद तीसरे कर्मचारी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके के लोग मौके पर दौड़े और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस सभी काे लेकर अस्पताल पहुंची जहां घायल 18 वर्षीय अजय का उपचार चल रहा है लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Updated on:
12 Nov 2020, 10:28 PM IST
Published on: