27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक लगी आग तो घर में साे रही बच्ची काे निकालना भूल गई मां, जलकर माैत

फैक्ट्री में हुए शार्ट सर्किट से घरों तक फैली आग फैक्ट्री परिसर में ही बने थे रहने के लिए कमरें भी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Nov 2020, 9:53 PM IST

merut-1.jpg

meerut fire

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) महानगर में फोम की एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने फैक्ट्री परिसर में बने मकानों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटों की चपेट में आने से दाे साल की बच्ची की माैत हाे गई।

यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव की प्रसपा ने शुरू की 2022 के चुनाव की तैयारी, देखें वीडियो-

घटना मेरठ ( Meerut ) के थाना खरखौदा क्षेत्र के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र स्थित रसूल नगर की है। यहां पर नफीस अंसारी की फोम के रजाई और गद्दे बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार दिन में करीब 11:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में ही कुछ कमरे बनाए हुए हैं आग इनमें भी फैल गई। एक मकान में एक महिला अफसाना अपनी पांच बच्चियों के साथ माैजूद थी। वह फैक्ट्री में ही कारीगरी के रूप में काम भी करती है। आग की लपटों काे देखकर अफसाना ने अपनी चार बेटियों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन दाे सा की बेटी अंदर ही साेती रह गई। आग की लपटों में झुलकर उसकी माैत हाे गई।

यह भी पढ़ें: घर में अकेली लड़की से मिलने पहुंच गया प्रेमी, अचानक आ गए परिजन

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाते हुए बच्ची को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी और बच्ची मर चुकी थी। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।

patrika news patrika news , मेरठ समाचार , मेरठ न्यूज ,

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग