गाज़ियाबाद

PF Scam in UPPCL: 23 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मी, यह है वजह- देखें वीडियो

Highlights भैंसे पर ऊर्जा मंत्री का पोस्टर लगाकर बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन Uttar Pradesh में बिजली विभाग के पीएफ घोटाले का मामला बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
less than 1 minute read
vlcsnap-2019-11-21-09h12m37s364.png

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजली विभाग के पीएफ घोटाले (PF Scam In UPPCL) को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में बुधवार (Wednesday) को बिजली विभाग के जेई संगठन ने सरकार का विरोध एक अनोखे तरीके से किया। जनपद के 150 से ज्‍यादा जेई एक साथ इकट्ठे हुए। सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस तरह जताया विरोध

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के कर्म‍ियों ने भैंसे पर ऊर्जा मंत्री का पोस्टर लगाकर विरोध जताया। उन्‍होंने भैंसे के गले में जूतों की माला डालकर सड़क पर रैली निकाली। इस दौरान उन्‍होंने मांग की कि पीएफ घोटाले की सही जांच हो। साथ ही उन्‍होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। जेई संगठन का कहना है कि 4 दिन तक सभी संविदा कर्मी और जेई कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।

सांकेतिक हड़ताल भी की थी

आपको बताते चलें कि इस मामले को लेकर शुरुआती दौर में बिजली कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की थी। उसके बाद वे 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए लगातार धरने पर बैठे रहे। अब यूनियन ने 23 नवंबर तक का समय तय किया है। इनकी मांग पूरी नहीं होती है तो ये आगामी 23 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। उधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Updated on:
21 Nov 2019 09:34 am
Published on:
21 Nov 2019 09:33 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी