गाज़ियाबाद

छोटा हरिद्वार के गंगनहर से बचकर निकलने वाले श्रद्धालुओं की गोताखोर जमकर करते हैं पिटाई

गोताखोरों की पिटाई का देखें लाइव वीडियो
2 min read
chota haridwar live
छोटा हरिद्वार के गंगनहर से बचकर निकलने वाले श्रद्धालुओं की गोताखोर जमकर करते हैं पिटाई

गाजियाबाद. मुरादनगर में गंगनहर पर स्वयंभू बाबाओं की ओर से निर्मित और प्रचारित छोटा हरिद्वार में बाबाओं की मिलीभगत से स्नान के वक्त गोताखोर खुलेआम श्रद्धालुओं को डुबोकर मारने और लूटने का खेल खेल रहे हैं। जी हां यह हम नहीं कह रहे। यह कहना गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का। इस मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। पत्रिका को अब ऐसा वीडियो हाथ लगा है, जिसमें गोताखोर नहर से बचाकर लाए गए एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। बताया यह जाता है कि यहां जिन लोगों से पैसे नहीं मिलते हैं, उन्हें गोताकोर इसी तरह पिटाई करते हैं। हालांकि, इस वीडियो में युवक को शराब पीने की बात कहकर उसकी पीटाई की जा रही है। लेकिन, यह कितना वाजिब है कि अगर कोई डूब रहा है तो उसे बाहर निकालने के बाद सिर्फ इस लिए पिटाई की जाएगी कि उसने शराब पी रखी थी।

गौरतलब है कि यहां पर चल रहे इस जानलेवा खेल को उजागर करने के साथ ही लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीएम को भी पत्र लिखकर मामले की जांच कराने को कहा है। यह खबर जब 'पत्रिका' संवाददाता के हाथ लगी तो पत्रिका ने इस मामले में छानबीन की तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हमें एक वीडियो मिला, जिस में गोताखोरों द्वारा नहर से बचाकर बाहर बाहर लाए गए युवक को गोताखोर पिटाई करते दिख रहे हैं।

दरअसल, ये कोई पहला मामला नहीं है। भाजपा विधायक नन्दकिशोर की माने तो उसके पास कई डूबे हुए लोगों के परिजन इस तरह की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। इसी के बाद उन्होंने मामले में गाजियाबाद के डीएस से हस्क्षेप करने के लिए पत्र लिखा है। उनके मुताबिक इस कथित छोटा हरिद्वार में यहां के स्वयंभू बाबाओं और निजी गोताखोरों की मदद से लोगों को पहले डुबोने और फिर लाश निकालने के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है। आरोप के मुताबिक यहां गोताखोर पहले स्नान करने आए लोगों को डुबोकर पत्थर से बांध देते हैं। डूबने वाले व्यक्ति के परिजनों की मिन्नत के बाद मोटी रकम की डिमांड पूरी होने पर शव की तलाशी के नाम पर उसे नहर से निकालकर परिजनों को दे दिया जाता है।


भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मंदिर पर न सिर्फ सवाल उठाया है, बल्कि दावा किया है कि यहां नहाने वाले लोगों को गोताखोर जबरदस्ती नहर में डूबो देते हैं। "पत्रिका" से खास बातचीत में विधायक ने कहा था कि बीते एक महीने में करीब एक दर्जन लोगों को इस नहर मेंं डूबोकर मार दिया गया। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने छोटा हरिद्वार मंदिर को अवैध बताया है। उन्होंने दावा किया कि इस जगह को गलत तरीके से कुछ लोग हरिद्वार के समकक्ष तीर्थ स्थल के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो नहर है और नहर को हरिद्वार के रूप में प्रचारित करना लोगों की आस्था से खिलवाड़ करना है। विधायक के अनुसार, कुछ श्रद्धालु गंगा जल के भ्रम में यहां अपने पूर्वजों की अस्थियों का भी विसर्जन कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह गंगा नदी नहीं बल्कि, एक नहर है। इस नहर में हर 8 दिन में पानी खत्म हो जाता है। वहां हरिद्वार कैसे हो सकता है। सिर्फ गंगा नदी के पानी में ही वह ताकत है, जो कई वर्षों तक भी गंगा खराब नहीं होता।

Published on:
16 Jul 2018 09:13 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी