गाज़ियाबाद

इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

चोरों ने कब्जे से चोरी की 7 गाड़ियां बरामद लग्जरी गाड़ियों को बनाते थे अपना निशाना
2 min read
chor.png

गाजियाबाद. थाना इंदिरापुरम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी, जब सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा । पुलिस ने इनके कब्जे से हाल में ही दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई 7 कार के अलावा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं । पुलिस की माने तो यह गैंग पिछले काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था और हर बार पुलिस को चकमा देकर अपने मिशन में कामयाब हो जाता था, लेकिन इस बार इंदिरापुरम पुलिस ने इन्हें धर दबोचा गया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है । जैसे ही मुखबिर की बताई गई सूचना पर इनकी कार इंदिरापुरम इलाके से निकली तो उन्हें रोका गया और कागजात चेक किए गए तो वह कार चोरी की निकली, जिसके बाद इनसे गहन पूछताछ की गई तो इन लोगों ने जो कुछ बताया उसके मुताबिक इनकी निशानदेही पर चोरी के और भी वाहन खड़े हुए मिले।

इनके बताए अनुसार पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छापामारी की गई और 6 अन्य कार भी बरामद की गई हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पार्किंग से अलग खड़ी हुई कार को यह गैंग बड़ी आसानी से चोरी करने में कामयाब हो जाता था और इन वाहनों को एक नियत स्थान पर खड़ा कर दिया करते थे । मौका पाते ही यह लोग दूर-दराज के इलाकों में सस्ते दामों में बेच दिया करते थे । उन्होंने बताया कि अभी इनसे की गई पूछताछ के बाद जो नाम बताए गए हैं। उन लोगों की भी तलाश की जा रही और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । एसपी सिटी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी के बाद निश्चित तौर पर एनसीआर में होने वाली वाहन चोरियों में कमी आएगी।

Published on:
01 Mar 2020 05:37 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी