5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथौड़े से प्रहार कर किसान की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

हत्या की जांच में जुटी पुलिस जमीन विवाद में हत्या की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Mar 2020, 12:19 PM IST

bijnor.png

बिजनौर. एक बुजुर्ग किसान की हथौड़े से वारकर के हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्या को लेकर मृतक के बेटे ने परिवार के ही छोटे भाई के बेटे और बहू के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। प्रथम दृष्टा पता चला है कि बुजुर्ग किसान की हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई है। इस हत्या को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, पुलिस ने पंचनामा भरकर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: सासंद आजम खान की पेशी से पहले बढ़ाई गई रामपुर कलेक्ट्रेट की सुरक्षा

नहटौर थाना क्षेत्र के खेड़ी जट गांव के रहने वाले रामपाल नाम के बुजुर्ग किसान के सिर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी गई। इस हत्या को लेकर मृतक किसान के बड़े बेटे सत्यवीर ने अपने छोटे स्वर्गीय भाई करण के बेटे विशाल और उसकी पत्नी संगीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस हत्या को लेकर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हत्या का सुराग पता लगाने में जुट गई है। इस हत्या को लेकर एसपी देहात संजय सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी गई है। मृतक किसान के बेटे ने थाने में तहरीर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । जांच के आधार पर हत्या के फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।