गाज़ियाबाद

प्यार का खौफनाक अंत, शादी के 2 साल बाद महिला कमांडो की मौत, पति ने डबल से ली जान

महिला पुलिस कमांडो काजल की हत्या उसके पति अंकुर ने दहेज विवाद के चलते की। 22 जनवरी को गाजियाबाद में सिर पर डंबल से वार किए गए, इलाज के दौरान यशोदा अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
2 min read
पति ने दहेज विवाद में सिर पर डंबल से किया हमला
पति ने दहेज विवाद में सिर पर डंबल से किया हमला

Commando Kajal Murder Case: दिल्ली पुलिस के ग्रेटर कैलाश-1 थाने की स्पेशल सेल में तैनात महिला कमांडो काजल की हत्या उसके पति ने कर दी। पति ने दहेज विवाद को लेकर काजल के सिर में डंबल से कई वार किए। काजल 22 जनवरी को गाजियाबाद में इस हमले का शिकार हुई थी। मंगलवार को यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी करता है यह काम

काजल के पति अंकुर, रक्षा मंत्रालय में क्लर्क हैं। काजल हरियाणा के गन्नौर जिले के बड़ी गांव की रहने वाली थीं और उनके भाई निखिल संसद मार्ग थाने में सिपाही हैं। काजल और अंकुर ने 2023 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद भी अंकुर और उनके परिवार ने दहेज की मांगों को लेकर काजल को परेशान किया।

कैसे हुई घटना?

22 जनवरी को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। उस दिन काजल ने अपने भाई निखिल को फोन कर झगड़े की जानकारी दी। इसी बीच अंकुर ने काजल के सिर पर डंबल से कई बार वार किया। निखिल ने बताया कि वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अंकुर ने उन्हें फोन कर बताया कि काजल को उसने मार दिया है। उसके बाद अंकुर ने अपनी पत्नी काजल को अचेत अवस्था में मोहन गार्डन के तारक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिवार ने काजल को 24 जनवरी को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ इलाज के दौरान मंगलवार को काजल की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

महिला की मौत की सूचना अस्पताल से सिहानी गेट पुलिस को दी गई। मंगलवार रात दिल्ली पुलिस की टीम सिहानी गेट थाने पहुंची और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की। पहले से ही काजल के भाई निखिल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 22 जनवरी को मोहन गार्डन थाने में अंकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और उसे जेल भेज दिया था। महिला की मौत के बाद दिल्ली पुलिस हत्या के धारा में केस बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

परिवार और बच्चे

काजल और अंकुर का एक डेढ़ साल का बेटा है। परिवार के सदस्य बेहद दुखी हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। काजल की हत्या ने पुलिस विभाग और समाज में सनसनी फैला दी है।

Updated on:
28 Jan 2026 04:56 pm
Published on:
28 Jan 2026 04:56 pm