गाज़ियाबाद

आंधी-तूफान से बचने के लिए एेसी जगह जा खड़ा हुआ यह शख्स हुर्इ मौत!

मृतक की नहीं हो सकी पहचान जांच में जुटी पुलिस

2 min read
DEMO PIC

गाजियाबाद।जिस वक्त आंधी तूफान आता है।उस वक्त आदमी खुद को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन गाजियाबाद में उस शख्स ने आंधी से बचने के लिए एेसा रास्ता चुन लिया।जिससे उसकी जिंदगी बचनै की जगह मौत के मुंह में चली गर्इ।यह बात जानकर आप को हैरानी जरूर होगी।वहीं जानकारी के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एेसे में युवक की मौत की वजह संदिग्ध परिस्थितियों में हो सकती है।

शव मिलने पर लगा इसका पता

मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना का है। जहां पर सोमवार की शाम एक युवक की लाश मिली । चश्मदीदों के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक यह शख्स आखिरी बार रविवार की शाम उस समय देखा गया था। जब आंधी चल रही थी। और आंधी से बचने के लिए उसे जब कहीं पनाह नहीं मिली। तो वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणाधीन नाले के भीतर जा घुसा। माना जा रहा है कि शायद यहीं उसका दम घुट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब 24 घंटे बाद उसकी लाश को बरामद किया गया। शुरुआती जांच में बाद पुलिस की माने तो आंधी-तूफान से बचने के लिए वह शख्स इस नाले के भीतर घुस गया था। उसे लगा होगा शायद पेड़ के नीचे जाएगा, तो पेड़ उसके ऊपर गिर जाएगा। इसलिए उसने नाले की दीवार के नीचे जाना बेहतर समझा। लेकिन शायद उसे नहीं पता था कि अनजाने में आंधी की आफत से बचने के लिए मौत का रास्ता चुन रहा है।

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन यह मामला अपने आप में बेहद चौंकाने वाला है। हालांकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार अभी अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल की जाएगी। इसकी वजह मृतक का शव नग्न अवस्था में मिलना आैर पहचना न होना है।

Published on:
15 May 2018 04:24 pm
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला