2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्सप्रेस वे पर पीएम मोदी के उद्घाटन करने से पहले ही पुलिस ने शुरू किया ये काम

देश के इस सबसे हार्इटेक एक्सप्रेस-वे 200 साल तक नहीं होंगे गड्ढे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 May 2018, 3:28 PM IST

noida news

नोएडा।देश का सबसे हार्इटेक एक्सप्रेस वे प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन का इंतजार कर रहा है, लेकिन इससे पहले ही यहां वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने का काम शुरू हो गया है। जी, हां हम जिस एक्सप्रेस वे की बात कर रहे है।वह कोर्इ आेर नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आैर अपनी खुबियों की वजह से सुर्खियों में आया। र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे है।

यह भी पढ़ें-प्रेमी युगल ने थाने में जाकर उठाया एेसा कदम कि पुलिसकर्मियों के फूल गए हाथ-पैर

हरियाणा को यूपी से जोड़ रहे इस एक्सप्रेस वे का अब तक नहीं हुआ उद्घाटन

दरअसल हम बात कर रहे है दिल्ली के जाम से बचाने आैर प्रदूषण को कम करने के लिए हरियाणा आैर यूपी को कनेक्ट करने के लिए 135 किलोमीटर एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे देश के सबसे हार्इटेक एक्सप्रेस वे में से एक है। इसके उद्घाटन के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी बागपत में आने वाले थे। लेकिन दो बार समय रखने के बाद भी पीएम न आने की वजह से अब तक इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन नहीं किया गया जा सका है। इसको लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी एक टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर पीएम को उद्घाटन करने का समय नहीं मिलता है। तो इस एक्सप्रेस वे काे एक जून से एनएचएआर्इ आम जनता के लिए चालू कर दिया जाये। हालांकि इसके बाद एनएचएआर्इ ने बताया था कि यह एक्सप्रेस वे अभी अधूरा है।

यह भी पढ़ें-Exclusive-यह लड़की एक दिन में चलाती है 200 गोलियां

पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर शुरू कर दिए चालान

बेशक इस हार्इटेक एक्सप्रेस वे का उद्घाटन न हुआ हो लेकिन ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस पर चलने वाले वाहन चालकाें के चालान काटने शुरू कर दिये है। इसकी वजह र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का काम पूरा न होने तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध होना है। इसके बावजूद र्इस्टर्न पेरिफेरल पर वाहन फर्राटा भरकर चल रहे है। इसी वजह से शनिवार को र्इस्टर्न पेरिफेरवल एक्सप्रेस वे पर पलवल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गर्इ थी। इसी के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने र्इस्टर्न पेरिफेरल पर कर्इ वाहनों के चालान किये। वहीं पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर आेवर लोड वाहन दिखार्इ दिया। उस पर दोहरी एफआर्इआर दर्ज की जाएगी।