गाज़ियाबाद

यूपी के पुलिस अधिकारी से ही ठग लिए 4 लाख रुपये

प्लॉट दिलाने की एवज में पुलिस के अधिकारी से 4 लाख रुपये से अधिक ठगे  
2 min read
police

हापुड़. यूपी के जनपद हापुड़ में पुलिस अधिकारी को ही ठग लिया। पुलिस अधिकारी को नटवरलाल ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है। नटवरलाल पुलिस अधिकारी को 4 लाख रूपये से अधिक का चुना लगाकर फरार हो गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। हापुड़ के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरआई ब्रह्म सिंह को प्लॉट दिखाया गया था। प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की टोपी पहनाकर नटवरलाल फरार हो गए। अधिकारी के साथ हुई ठगी की घटना के बाद में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन हापुड़ में तैनात आरआई ने प्लॉट खरीदने के लिए एक युवक को चार लाख रुपये दिए थे। नटवरलाल ने न तो पुलिस अधिकारी को प्लॉट दिलाया और न ही उनके 4 लाख रुपये वापस किए। काफी समय तक मांगने पर भी आरोपी ने उन्हें रूपये नहीं लौटाए। आखिरकार पुलिस अधिकारी को खुद भी पुलिस का सहारा लेना पड़ा। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मंच गया और पुलिस तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारी के साथ हुई ठगी के बाद में विभागीय महकमा हरकत में आ गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। दरअसल में काफी समय पहले आरोपी नेे उनसे प्लॉट के एवज में रुपये लिए थे। बताया गया है कि काफी लंबे वक्स से वह उन्हें प्लॉट देने के लिए टरकाता आ रहा था। जबकि आरआई उससे जल्द प्लॉट देने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि वह एक नहीं सुन रहा था। हापुड़ के एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Published on:
25 Apr 2018 03:42 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी