9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने की दो शादी, दोनों पत्नियों में रात बिताने को होता था झगड़ा तो…

युवक ने दो शादियां कर ली जिसके बाद अक्सर दोनों पत्नियों में रात बिताने को लेकर झगड़ा होता था।

2 min read
Google source verification
married

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवक को दो शादियां करना इतना महंगा पड़ गया कि उसने आत्महत्या ही कर ली। दरअसल, दोनों पत्नियों के आपसी झगड़े से परेशान युवक ने फांसी लगा ली। जिसकी सूचना युवक की दूसरी पत्नी ने पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : मदरसे में मिली 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, परीजनों ने मौलवी पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि...

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र के मदीना मस्जिद के पास 33 वर्षीय इमरान ने दो शादियां की हुई थी। बताया जा रहा है कि घर में सभी परिवारिक गतिविधियों में अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि इमरान ने दोनों के बीच कई बार समझौता करने के लिए प्रयास किया। लेकिन धीरे-धीरे विवाद इस कदर बढ़ा कि पति को अपनी ही जीवन लीला समाप्त करनी पड़ गई।

यह भी पढ़ें: मोती गोयल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो शार्प शूटर

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान नोएडा के सेक्टर-9 में वेल्डिंग का काम करता था। उसने दो शादियां पहली यदि शाहिदा बेगम से की थी और दूसरी शादी साहिबा नाम की युवती से की थी। दोनों पत्नियों से इमरान के 4 बच्चे हैं। इमरान दोनों पत्नियों को खुश करने के लिए बेतहाशा मेहनत करता था। लेकिन कई बार इमरान पर अपना हक जमाने को लेकर आपस में जमकर झगड़ा हो जाया करता था। दो दिन पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ और लगभग 3 बजे इमरान की पत्नी साहिबा और शाहिदा के बीच अपने साथ रात बिताने को लेकर झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें : इस तरह बैंक से बिना ब्याज मिलेगा लोन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

इमरान ने इस दौरान दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पत्नी आपस में इमरान की बात नहीं समझ पाई। जिससे नाराज होकर इमरान एकांत में दूसरे कमरे में गया और फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। वहीं जब इमरान को पत्नी साहिबा ने देखा तो उसने आनन-फानन में लोगों को बुलाया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: घर बुलाकर शख्स की पीट—पीटकर हत्या, तालाब में मिला शव

वहीं दूसरी पत्नी शाहिदा बेगम द्वारा इसे हत्या बताया जा रहा है। साहिबा ने पुलिस को अपने पति की हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक इमरान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।