गाज़ियाबाद

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर बोलीं प्रियंका गांधी, ‘हर मोहल्ले में खोलिए मोहब्बत की फ्रेंचाइजी’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यूपी में प्रवेश कर गई। यात्रा का स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हर मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खुले।
2 min read
भारत जोड़ों यात्रा का स्वागत कर बोलीं प्रियंका गांधी, 'हर मोहल्ले में खोलिए मोहब्बत की फ्रेंचाइजी'
भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के दौरान लोगों को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यूपी में प्रवेश कर गई। सुबह दिल्ली सदर बाजार मरघट वाले हनुमान मंदिर राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा नौ राज्यों का सफर पूरा कर लगभग तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करके उत्तर प्रदेश पहुँची। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत किया।

हमको हर भारतवासी पर गर्व
प्रियंका गांधी ने कहा, हमें सभी भारतवासियों पर गर्व है। हमको हर उस भारतवासी पर गर्व हे जो इस यात्रा से जुड़ा। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, 'मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।'

देश के युवाओं से अपील
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। इसी तरह से देश के युवाओं से अपील है कि आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए। इसी के साथ दोनों ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

Published on:
03 Jan 2023 09:08 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी