16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन लोकसभा और छह विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा, यूपी में दो दिन रहेंगे राहुल गांधी

आज यूपी के गाजियाबाद लोनी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन लोकसभा और छह विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 03, 2023

तीन लोकसभा और छह विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा, यूपी में दो दिन रहेंगे राहुल गांधी

यूपी बार्डर पर जुटा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हुजूम

आज से यूपी में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। यात्रा की शुरूआत गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से होगी। यह गाजियाबाद लोकसभा का हिस्सा है। आज लोनी में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से राहुल गांधी के लिए सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे।

पूरे प्रदेश से पहुंच रहे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी। यात्रा दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी। यूपी में दो दिन यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को कवर करेंगे।

यह भी पढ़ें : 'मोंटू मैं हमेशा साथ हूं, बच्चों का ध्यान रखना! सॉरी'

गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिम के कुछ जिलों से गुजरेगी। यहां पर पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है। कांग्रेस ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधियों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस का प्रयास है कि यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने के साथ विपक्षी एकता का अवसर इसे बनाया जाए।