गाज़ियाबाद

टिकैत बोले- भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आंदोलन में भिजवाए थे दो हजार कंबल, चावल-चीनी

Highlights - राकेश टिकैत ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए गंभीर आरोप - टिकैत बोले- जब सामान भिजवाया तो गृह मंत्री को पत्र लिखकर ड्रामेबाजी क्यों की - लोनी चेयरपर्सन ने भी भाजपा विधायक पर लगाए गंंभीर आरोप
less than 1 minute read
rakesh-tikait.jpg

गाजियाबाद. किसान आंदोलन को लेकर अब तमाम नेता राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं, जिसके चलते अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को घेरने की तैयारी कर ली है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी बॉर्डर पर आंदोलन के लिए दो हजार कम्बल, चावल की बोरी और 21 बोरी चीनी भिजवाई थी। फिर गृह मंत्री को चिट्ठी लिखना विधायक की ड्रामेबाजी का हिस्सा तो नहीं था? अगर नहीं तो फिर आंदोलन को कुचलने की कोशिश उनके गुर्गों ने क्यों की थी?

बता दें कि जिस तरह अचानक भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर ये गम्भीर आरोप लगाये हैं। इससे कहीं ना कहीं भाजपा विधायक को घेरने की तैयारी की जा रही है। एक तरफ जहां लोनी नगरपालिका की चेयरपर्सन रंजीता धामा ने भाजपा विधायक पर किसानों से मिलीभगत के कई आरोप लगाए हैं।

वहीं अब राकेश टिकैत के इस बयान के बाद से स्थानीय राजनीति और गरमा गई है। लोनी के लोग पहले भाजपा विधायक के खेमे में नजर आ रहे थे। अब उन्हें भी अपने नेता के ऊपर कहीं न कहीं असमंजस पैदा हो गया है। उधर, इस तरह के बयानों के बाद विपक्ष के नेताओं को भी भाजपा विधायक पर तीखी टिप्पणी करने का अवसर मिल गया है।

Published on:
30 Jan 2021 04:12 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी