गाज़ियाबाद

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई फायरिंग (Firing in Ghaziabad) की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक शख्स ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing on Two Sisters) की। गोली लगने से दोनों बहने…पूरी खबर पढ़िए।

less than 1 minute read
गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग (फोटो- पत्रिका)

Firing on Two Sisters: गाजियाबाद में खोड़ा थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलीबारी (Rapid Firing) हुई। आरोपी ने वाल्मीकि चौक स्थित आदर्श नगर निवासी खुशी और उनकी बहन निधि पर घर में घुसकर गोलियां चलाईं। हमला करने वाला शख्स पड़ोसी के घर की खिड़की से मकान में दाखिल हुआ और फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमलावर की पहचान गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा के पास रहने वाले जॉनी के रूप में हुई है।

शादी टूटने से नाराज जॉनी ने किया हमला

गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा निवासी जॉनी ने आदर्श नगर स्थित एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाताया जा रहा है कि जॉनी शादी टूटने से नाराज था। इसी वजह से उसने वारादात को अंजाम दिया। फायरिंग करने वाला आरोपी जॉनी रैपिडो चलाता है। गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा के पास बारादरी में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले 20 साल की खुशी से उसका रिश्ता तय हुआ था। इसके कुछ दिन बाद जॉनी के चाल-चलन देखकर परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद दोनों परिवारों के बीच कोई संपर्क नहीं है।

(नोट- खबर अपडेट की जा रही है)

Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला