16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad Road Accident: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे और साली की मौत, एक की हालत गंभीर

Moradabad Accident: मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

2 min read
Google source verification
Moradabad road Accident

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत (इमेज-पत्रिका)

Three People Died in Road Accident: मुरादाबाद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा कटघर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां, उसके बेटे और बहन की मौत हो गई। इसके अलावा बाइक चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग संभल जिले के सरायतरीन क्षेत्र के रहने वाले थे।

हादसे में मां-बेटा और साली की मौत

कटघर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वालों में मां-बेटा और साली शामिल है। दरअसल, 4 लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। बाइक चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, चालक फरार

हादसे के संबंध में पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत बाईपास पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने बताया कि संभल जिले के निवासी जुनैद अपनी पत्नी, साली एवं एक छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की बस से टक्कर हो गई, जिसमें सभी चारों व्यक्ति घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

उपचार के दौरान जुनैद की पत्नी, साली एवं बच्चे की मृत्यु हो गई, जबकि जुनैद का उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। बस चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी प्रचलित है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग