गाज़ियाबाद

डेंगू मरीजों की संख्या में हो रहा है तेजी से इजाफा, 8 नए केस मिले

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर ने बताया कि जिस तरह से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे पूरी गंभीरता से लेते हुए जिले में हर जगह का सर्वे किया जा रहा है।
2 min read
dengue.jpg

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार देर शाम तक 8 नए मरीज और सामने आ चुके हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है। रविवार देर शाम तक करीब 16 हजार से अधिक घरों का सर्वे पूरा हो चुका है। जिसके तहत 205 जगह डेंगू का लार्वा भी मिला है। जहां पर डेंगू का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और लोगों को सचेत भी किया जा रहा है।

जिले में चलाया जा रहा है सर्वे अभियान

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर ने बताया कि जिस तरह से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे पूरी गंभीरता से लेते हुए जिले में हर जगह का सर्वे किया जा रहा है। जो भी मरीज सामने आ रहे हैं। उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा करीब 16000 से अधिक घरों का सर्वे हो चुका है।

सर्वे में मिले 205 जगह डेंगू लार्वा

इस सर्वे के दौरान 205 जगह डेंगू का लार्वा मिला है। जिनमें 28 जगह डासना, 26 जगह कौशांबी, 22 जगह वैशाली, 17 जगह गोविंदपुरम, 18 जगह इंदिरापुरम और 16 जगह मुरादनगर के अलावा राज नगर एक्सटेंशन और मोदीनगर में 14 जगह लोनी और कैलाश नगर में भी 12 घरों में डेंगू का लारवा पाया गया है।

साफ-सफाई का निर्देश

इन सभी इलाकों में रहने वाले लोगों को साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेंगू से प्रभावित इलाकों को प्राथमिकता पर रखकर सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है और लगातार सर्वे जारी है।

Published on:
20 Sept 2021 12:53 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी