3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एनडीआरएफ ने सात लोगों को बचाया

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन की टीम के जवान भी मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Sep 2021, 12:39 PM IST

ndrf.jpg

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार कहीं जाने वाली गंग नहर पर रविवार को बड़ी संख्या में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दूरदराज से आए लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से स्नान कर गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नहर पर सुरक्षा बल भी तैनात रहा। वहीं दूसरी तरफ नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवान भी सभी संसाधनों के साथ तैनात रहे। इस दौरान गंगनहर में नहाने वाले 7 लोगों को डूबते हुए बचाकर एनडीआरएफ के जवानों ने जीवनदान दिया।

यह भी पढ़ें : रेयर एवं निगेटिव ब्लड ग्रुप वालों की सूची होगी ऑनलाइन, डेंगू और मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में शहर

गंग नहर पर मौजूद थे गोताखोर

मुरादनगर स्थित गंग नहर पर रविवार शाम तक गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। यहां पर हर साल आने वाले लोगों में से जो लोग गंग नहर में स्नान करते हैं और तेज बहाव होने के कारण अक्सर हादसा हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस ने जहां एक तरफ स्थानीय गोताखोरों को मौजूद रखा। वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन की टीम के जवान भी मौजूद रहे।

साल लोगों की बचाई जान

रविवार को गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन करने वाले जिन लोगों ने गंग नहर में स्नान किया। तेज बहाव के कारण 7 लोग डूबे, लेकिन एनडीआरएफ की मौजूदगी के कारण सातों लोगों को बचा लिया गया। एनडीआरएफ की टीम के द्वारा सातवें लाइव रेस्क्यू आपरेशन को अंजाम दिया गया है। जिसमें गौरव पुत्र कश्मीरी लाल उम्र 18 वर्ष को करीब 10:00 बजे के आसपस जीवित रेस्क्यू किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ सौंदा गांव के नज़दीक गंग नहर में दो बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। एनडीआरएफ की एक टीम को रेस्क्यू आपरेशन लॉन्च करने के लिए रवाना किया गया। वहीं एक टीम छोटा हरिद्वार में अपनी नज़र बनाये हुए है। जबकि वज़ीराबाद में रेस्क्यू आपरेशन करीब 10 बजे समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सम्राट मिहिर भोज को लेकर राजपूत और गुर्जर समाज आमने-सामने