गाज़ियाबाद

विदेश से आए तीन शख्स की आनन—फानन में कराई गई जांच, Coronavirus को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

Highlights . जनपद में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक शख्स में पाया गया था लक्षण . विदेश से लौटे 3 लोगों के जांच के लिए गए सैंपल. सिंगापुर और एक इंडोनेशिया से लौटै थे तीनों
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 2:02 PM IST
coronavirus_3.jpg
coronavirus

गाजियाबाद। कोरोना वायरस (Coronavirus) एक शख्स में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विदेश से लौटे 3 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 3 दिन पहले दो लोग सिंगापुर और एक इंडोनेशिया से भारत लौटै हैं। ये गाजियाबाद जनपद के ही रहने वाले हैं। इंडोनेशिया से लौटा शख्स मोदीनगर का रहने वाला है। सिंगापुर से लौटे शख्स राजनगर और इंदिरापुरम के रहने वाले है। तीनों के घर भेजकर जिला प्रशासन ने मेडिकल जांच कराई है। सीएमओ एन.के.गुप्ता के अनुसार फिलहाल तीनों में से किसी को कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। अहतियात के तौर पर जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। साथ ही तीनों को 28 दिनों तक आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि विदेशी से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। उनहोंने बताया कि गाजियाबद के रहने वाले तीन नागरिक विदेश से लौटे थे। जिसके चलते शुक्रवार को संक्रामक रोग विभाग डिविजनल सर्विलांस ऑफिसर डॉ अशोक ने कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का पूरा जायजा लिया। उन्होंने कोरोना के संदिग्ध मरीजों को ले जाने वाले एंबुलेंस स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि एमएमजी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के बाहर स्टाफ के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों एंबुलेंस ऊपर 3 शब्दों में 6 टीमों को तैनात किया गया है। एंबुलेंस में टीपी किट n95 मास्क और डी इंफेक्शन के लिए पर्याप्त मात्रा में केमिकल भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि किसी तरह की घबराने की भी आवश्यकता नहीं है। केवल सचेत रहने की जरूरत है। वहीं, सीएमओ ने बताया कि जिस मरीज को कोरोना वायरस पॉजिटिव आया था। उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया है। उसकी हालत में भी अब सुधार है और लगातार उपचार चल रहा है।

Updated on:
7 Mar 2020, 2:02 PM IST
Published on: