गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही को स्‍कूटी सवार ने 100 मीटर घसीटा, ऐसे बची जान

वैशाली सेक्टर 5-6 की पुलिया के पास एसआई और सिपाही कर रहे थे वाहनों की चेकिंग आरोपी ने स्कूटी घुमाकर भागने की कोशिश की वहां मौजूद लोगों ने भागकर स्‍कूटी सवार को दबोचा
less than 1 minute read
police
बड़ी खबर: वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही को स्‍कूटी सवार ने 100 मीटर घसीटा, ऐसे बची जान

गाजियाबाद। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को वसुंधरा निवासी एक युवक ने घायल कर दिया। स्‍कूटी पर सवार युवक ने चेंकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को घसीटा। करीब 100 मीटर तक युवक ने उसे घसीटा। इससे पुलिसकर्मी को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रात के वक्‍त हुई घटना

मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। वहां सोमवार को पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। रात के समय करीब 11 बजे वैशाली सेक्टर 5-6 की पुलिया के पास सिपाही मनोज कुमार और एसआई विजय कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्‍होंने कुछ गाड़ि‍यों को चेकिंग के लिए रोका भी। इस बीच पुलिसकर्मियों को एक स्‍कूटी आती हुई दिखाई दी। उसे मयंक नागपाल चला रहा था। उन्‍होंने मयंक नागपाल को रुकने का इशारा किया। यह देखकर आरोपी ने स्कूटी घुमाकर भागने की कोशिश की। इस पर चेकिंग कर रहे सिपाही मनोज कुमार ने गाड़ी के पीछे का हिस्सा पकड़ लिया। इसके बाद मयंक ने स्‍पीड तेज कर दी। युवक ने पुलिसकर्मी को करीब 100 मीटर तक घसीटा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह देखकर वहां मौजूद लोग स्‍कूटी की तरफ भागे। उन्‍होंने पीछा करके स्‍कूटी सवार को दबोच लिया और पुलिसकर्मी काे छुड़ाया। इस मामले में इंदिरापुरम थाने के प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी वसुंधरा सेक्टर 17 का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही का इलाज करा दिया गया है।

Updated on:
05 Apr 2019 04:36 pm
Published on:
05 Apr 2019 04:36 pm
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल