31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहे दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की हुर्इ मौत- देखें वीडियो

रिश्तेदार के घर से अपने गांव जाने के लिए सड़क पर टेंपो का इंतजार कर रहे थे पति-पत्नी डायल-100 पुलिस पर लोगों ने लगाया आरोपी डंपर चालक से रुपये लेकर छोड़ने का आरोप हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने कार्रवार्इ का आश्वासन देकर खुलवाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 5 Apr 2019, 4:01 PM IST

news

गांव जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहे दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की हुर्इ मौत- देखें वीडियो

बिजनौर।सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे, एक दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गर्इ।जबकि उसका पति आैर दूसरी महिला घायल हो गर्इ।वही हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण आैर परिजनों ने मृतका के शव को हार्इवे पर रखकर जाम लगा दिया।उधर लोगों ने आरोप लगाया कि डायल 100 पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से भगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवार्इ करते हुए आरोपी चालक का पता लगाने में जुट गये है।

यह भी पढ़ें-बैंक मैनेजर के घर में चोरों ने पहले सलाद के साथ खाया खाना आैर फिर किया हैरान कर देने वाला काम

रिश्तेदार के घर से अपने गांव जा रहे थे दंपति

बिजनौर के नजीबाबाद इलाके के गांव अलीपुरा में एक दंपत्ति देवेंद्र और उसकी पत्नी उर्मिला अपने रिश्तेदारी में आये हुए थे।शुक्रवार को वह अपने गांव नांगल सोती जाने के लिए हरिद्वार की तरफ जाने वाली सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो कर रहे थे।इसी दौरान नजीबाबाद की तरफ से तेजरफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने दंपति और एक महिला को टक्कर मार दी।हादसे में मौके पर ही महिला उर्मिला की मौत हो गर्इ।जबकि उसका पति आैर एक अन्य महिला घायल हो गये।पीड़ित जब तक कुछ समझपाते ट्रक चालक फरार हो गया।वहीं आरोप है कि डायल 100 पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए सहारनपुर में ट्रक चालक को पकड़ लिया और उससे पैसे लेकर छोड़ दिया।

गुस्साए गांव वालों आैर परिवार ने सड़क पर लगाया जाम

वहीं हादसे के बाद से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई।जो डायल 100 को सामने लाने की बात पर अड़ गये। फिलहाल एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा ।